Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeव्यापारी स्वाभिमान यात्रा की सफलता को किया जनसंपर्क

व्यापारी स्वाभिमान यात्रा की सफलता को किया जनसंपर्क

अवधनामा संवाददाता

विभिन्न बाजारों मंे बैठकों का हुआ आयोजन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष में आगामी 13 मार्च को आरंभ होने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा की जागरूकता को व्यापारियों ने आज नगर के विभिन्न बाजारों में जनसंपर्क कर यात्रा के आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।
आज महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा व महामंत्री सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व मंे व्यापारियों ने नगर के नाला पटरी, जूता मार्किट, मोरगंज, फव्वारा चौक, पंसारी बाजार में बैठक कर जनसम्पर्क किया और स्वाभिमान यात्रा को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आगामी 13 मार्च को आयोजित होने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जो भगत सिंह चौक, खुमरान पुल से आरंभ होकर नगर के सभी प्रमुख बाजारों से होते हुए स्थानीय घंटाघर चौक पर पहुंचेगी। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा, महामंत्री दलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता व अलग-अलग जिलों के पदाधिकारी भाग लेंगे। व्यापार मण्डल का 50 वर्षो के स्वर्णिम काल की जानकारी एक-एक व्यापारी जनमानस तक पहुंचाना 13 मार्च से आयोजित होने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा का मुख्य उद्देश्य रहेगा। पं.श्याम बिहारी मिश्रा के नेतृत्व मंे व्यापार मण्डल ने व्यापारिक, राजनैतिक सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। व्यापार मण्डल द्वारा 72 घंटों की वैट के विरोध में बंदी एक अभूतपूर्वक आंदोलन के रूप में हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि आज व्यापार मण्डल जिला, नगरों, कस्बों और छोटी-छोटी तहसीलों में भी व्यापारिक समस्याओं की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से 13 मार्च को एकजुट रहने का आहवान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से यशपाल मैनी, संयोजक राजकुमार विज, अनुज अग्रवाल, सुधीर मिगलानी, अनुभव शर्मा, आर.के.मल्होत्रा, मुकेश दत्ता, कुबेर नरूला, सुदर्शन जुनेजा, ऋषिराज धींगड़ा, दीपक खेड़ा, भरत मिगलानी, मनोज तनेजा, सुशील मैनी, मोहित मदान, विनय, अशोक खुराना, अजय तेहरी, विपिन अग्रवाल, शरद बाजोरिया, गुलशन, पवन कालडा, राकेश अग्रवाल, संजय कालड़ा, अमृत बजाज, प्रदीप गुप्ता, सुरेन्द्र क्वात्रा, स.बलवीर सिंह, संजय गुप्ता, डी.के.गुप्ता, धर्मपाल मेंहदीरत्ता, टींकू अग्रवाल, सुमन्त बत्रा, लव बत्रा, नत्थूराम यादव, सतनाम खुराना, संजीव धवन, मनीष धवन, अनुज बंसल, पवन गर्ग, रोहित कर्णवाल, इन्द्रसैन, सुभाष चन्द्र, अमित बत्रा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular