Tuesday, April 7, 2026
spot_img
HomeSliderPSL में खेलने वाला खिलाड़ी शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, पुलिस...

PSL में खेलने वाला खिलाड़ी शराब पीकर चला रहा था गाड़ी, पुलिस ले गई थाने; अब कोर्ट में होगा पेश

पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने वाला एक खिलाड़ी शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने जब उसका ब्रीथ टेस्ट किया उसमें शराब के अंश पाए गए। इस खिलाड़ी को अब कोर्ट में पेश होना होगा।

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में खेलने वाले एक खिलाड़ी पर मुसीबत आ गई है। ये मुसीबत इस खिलाड़ी ने खुद ही बुलाई है जो अब कोर्ट जाकर ही पीछा छोड़ेगी। पीएसएल की टीम कराची किंग्स का ये खिलाड़ी शहर में शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया है। अब खिलाड़ी को मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट जाना होगा।

ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि कराची किंग्स के कप्तान डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर मैचों में ज्यादा गैप होने के कारण अपने घर लौट गए थे और सिडनी के माराउबा में वह शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। पुलिस ने उनका ब्रीथ टेस्ट किया जिसमें पाया गया कि वह शरब पीए हुए हैं।

पुलिस ने थाने में बिठाया

news.com.au की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉर्नर ने अपनी कार रोकी और टेस्ट करने वाली जगह फिर पार्क की। इसी दौरान ऑफिसर उनके पास आए और उनका ब्रीथ टेस्ट किया जिसमें पाया गया कि वह शराब पीए हुए हैं। इसके बाद वॉर्नर को गिरफ्तार किया गया और माराउबा पुलिस स्टेशन ले जाया गया। अगले महीने उन्हें अब कोर्ट में पेश होना होगा। इस बीच वह पाकिस्तान दोबारा लौट सकेंगे और पीएसएल में हिस्सा ले सकेंगे। अगले महीने जरूर उन्हें किसी भी हालत में कोर्ट में पेश होना होगा।

इंटरनेशनल क्रिकेट से ले चुके हैं संन्यास

वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वह अब सिर्फ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते हैं। आईपीएल में इस बार वॉर्नर नहीं है और इसी कारण वह पीएसएल में खेल रहे हैं। वॉर्नर को ऑस्ट्रेलियाई इतिहास के सबसे शानदार ओपनरों में गिना जाता है। वह अपने देश के लिए तीनों फॉर्मेट खेले हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular