Saturday, April 11, 2026
spot_img
HomeEducationPSEB Result 2026: क्लास 5th से पहले आ सकता है 8th का...

PSEB Result 2026: क्लास 5th से पहले आ सकता है 8th का रिजल्ट, इस तरीके से कर पाएंगे परिणाम की जांच

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा पहले 8वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आठवीं के नतीजों के बाद 5th क्लास का परिणाम घोषित होगा।

पंजाब बोर्ड से 5वीं एवं 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले लाखों बच्चों के साथ ही उनके माता पिता को भी रिजल्ट जारी होने के इंतजार है ताकी वे एडमिशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी सप्ताह में जारी होने की पूरी उम्मीद है। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखें तो क्लास 5th से पहले 8th क्लास का परिणाम घोषित किया जायेगा।

रिजल्ट जारी होने पर 8th क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन कर सकेंगे चेक

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) द्वारा 8th क्लास का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किया जायेगा। इसके बाद बच्चे या उनके अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से रोल नंबर के अलावा अन्य डिटेल दर्ज करके रिजल्ट की जांच कर सकेंगे और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

स्कूल स्तर पर जारी होगा 5वीं कक्षा का रिजल्ट

पंजाब बोर्ड द्वारा 5th क्लास का रिजल्ट स्कूल स्तर पर जारी किया जायेगा। पिछले वर्ष भी इस कक्षा का परिणाम स्कूल लेवल पर ही जारी हुआ था। नतीजे जारी होने के बाद बच्चे व उनके माता पिता स्कूल में संपर्क करके रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

ओरिजिनल मार्कशीट स्कूल से ही होगी प्राप्त

सभी माता पिता की जानकारी के लिए बता दें कि रिजल्ट जारी होने के दिन वे केवल मार्कशीट की फोटोकॉपी ही प्राप्त कर पाएंगे। नतीजे जारी होने के कुछ दिनों बाद ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों में भेज दी जाएगी जहां से आप क्लास टीचर या स्कूल प्रिंसिपल से संपर्क करके ओरिजिनल पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे। रिजल्ट की लेटेस्ट डिटेल के लिए बच्चों एवं उनके माता पिता को समय समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular