Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeEducationPSEB 5th 8th Result 2026: जल्द जारी होगा पंजाब बोर्ड 5वीं एवं...

PSEB 5th 8th Result 2026: जल्द जारी होगा पंजाब बोर्ड 5वीं एवं 8वीं कक्षा का रिजल्ट, इस तरीके से चेक कर पाएंगे नतीजे

पंजाब बोर्ड की ओर से 5वीं एवं 8वीं कक्षा का रिजल्ट इस वीक में या अगले सप्ताह में जारी किया जायेगा। 5th का रिजल्ट स्कूल स्तर पर वहीं 8वीं का रिजल्ट ऑनलाइन जारी होगा।

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) से कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब बोर्ड की ओर से दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट 10 अप्रैल या उससे पहले जारी किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक बोर्ड की ओर से इस बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। जल्द ही नतीजों को लेकर ऑफिशियल जानकारी साझा की जाएगी। पंजाब बोर्ड की ओर से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 से 12 मार्च 2026 तक करवाया गया था।

इस तरीके से चेक किया जा सकेगा रिजल्ट

बच्चों एवं उनके अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि दोनों ही कक्षाओं का रिजल्ट अलग-अलग तरीके से चेक किया जा सकेगा। 5वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन न जारी होकर स्कूल स्तर पर जारी होगा। ऐसे में माता पिता स्कूल से अपने बच्चों के रिजल्ट की जानकारी चेक कर सकेंगे। इसके अलावा 8वीं कक्षा का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से जारी होगा। इसे ऑनलाइन माध्यम से नीचे दी जा रही स्टेप्स को फॉलो करके चेक किया जा सकेगा।

  1. पंजाब बोर्ड 8th रिजल्ट चेक करने के लिए सर्वप्रथम वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  2. रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. अब मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करनी होगी।
  4. इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे।

पास होने के लिए 33% अंक प्राप्त करना अनिवार्य

बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा। अगर कोई छात्र परीक्षा में फेल हो जाता है तो उसको भी उत्तीर्ण होने का एक और मौका मिलेगा। फेल छात्रों के लिए कंपार्टमेंट एग्जाम का आयोजन होगा जिसमें शामिल होकर परीक्षा पास की जा सकेगी और साल खराब होने से बचाया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular