Friday, April 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeगैंगस्टर अपराधियों की 48 करोड़ 99 लाख की सम्पत्ति कुर्क

गैंगस्टर अपराधियों की 48 करोड़ 99 लाख की सम्पत्ति कुर्क

सहारनपुर। .थाना जनकपुरी पुलिस ने गैंगस्टर अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट में 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये की अवैध सम्पत्ति कुर्क की है। गौरतलब रहे कि अभियुक्त प्रणय अनेजा पुत्र स्व. हरीश अनेजा एम़डी/ओनर, कोपरेटिव कम्पनी लिमिटेड टपरी पता स्वामी नगर मालवीय नगर दक्षिण दिल्ली भारत आदि द्वारा एक सुसंगठित गिरोह बनाकर को-आपरेटिव लिमिटेड टपरी में एक बिल्टी पास पर 02 बार गाडी निकालना व मानक से अधिक अवैध रूप से देशी शराब निर्मित करके, परिवहन व विक्रय किया गया सरकार को राजस्व सामूहिक रूप की भारी क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से अभियुक्तों द्वारा महत्वपूर्ण अभिलेखों में फर्जीवाड़ा व हेरा-फेरी तथा जीपीएस, सीसीटीवी आदि जैसे तकनीकी पर्यवेक्षण उपकरणों में अवैध रूप से छेड़-छाड़ करते हुए बहुत बड़ी मात्रा में एक्साइज की चोरी, जीएसटी की चोरी, इन्कमटैक्स की चोरी, मनीलॉड्रिंग आदि अवैध तरीकों को अपनाते हुये सिर्फ 11 ही महीनों की अवधि में लगभग 35 करोड़ रूपयों की एक्साइज चोरी कारित की गयी तथा मौके से 1500 पेटी देशी शराब, एक ट्रक, सीपीयू व बार कोड स्कैनर बरामद किए गए।

इसके अलावा 6 मार्च 2021 को वादी मौ.आरिफ जमील सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन मेरठ द्वारा थाना एसआईटी लखनऊ पर धारा 60(2) आबकारी अधिनियम व 420/467/468/471/477ए भादवि व 66 आईटी एक्ट व 7/13 भ्र.नि. अधिनियम बनाम प्रणय अनेजा पुत्र स्व.हरीश अनेजा आदि 16 नफर पंजीकृत किया गया। विवेचना मे 14 अन्य अभियुक्तांे के नाम प्रकाश मे आये, जिनमें 30 अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गये थे। तीन अभियुक्तों द्वारा उच्च न्यायालय से प्रोसेडिग स्टे प्राप्त कर लिया गया। पर्याप्त साक्ष्य के आधार पर जिलाधिकारी मनीष बंसल के अनुमोदन के पश्चात 9 दिसम्बर को थाना कोतवाली देहात धारा 2(इ)(प)/3(1)/3(2) गैगस्टर अधिनियम बनाम 27 अभियुक्त पंजीकृत कर विवेचना थाना प्रभारी जनकपुरी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं अपराध से अर्जित अवैध सम्पत्ति को जब्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अनुपालन में थाना जनकपुरी प्रभारी निरीक्षक व विवेचक नेमचन्द सिंह व निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, लाल सिंह, उपनिरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर अधिनियम की धारा 14(1) के अंतर्गत 03 अभियुक्त मनोज जायसवाल पुत्र स्व. ओमप्रकाश जासवाल निवासी ग्रीन पार्क बारादरी थाना बारादरी जनपद बरेली, अजय जायसवाल पुत्र स्व.रामनाथ जायसवाल निवासी ग्राम बल्लिया थाना भमौरा जनपद बरेली, हाल पता बन्नू बालनगर थाना इज्जतनगर जिला बरेली व नीरज जायसवाल पुत्र स्व.ओम प्रकाश जायसवाल निवासी ग्रीनपार्क थाना बारादरी बरेली के द्वारा अपराध से अर्जित चल/अचल सम्पत्ति 48 करोड़ 99 लाख 16 हजार रुपये को राज्य सरकार के पक्ष में कुर्क की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular