Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaपशुपतिनाथ जनक सम्मान से नवाजे गई विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां

पशुपतिनाथ जनक सम्मान से नवाजे गई विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। समाज में कुछ अलग हटकर कार्य करने वाली संस्थाओं और व्यक्तियों को आरोही एक उड़ान सेवा ट्रस्ट के द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान विभिन्न क्षेत्र में विशिष्ट कार्य करने वाली प्रमुख हस्तियों को प्रदान किया गया। साथ ही अपील की गई कि लोग संस्था के साथ जुड़ें और समाजसेवा के कार्यों को प्रदेश व देश स्तर पर कार्य करने में सहयोग दें। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के अध्यक्षा के पिता स्वर्गीय पशुपतिनाथ जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
शहर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती मनोरमा देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।इस मौके पर मंच पर मौजूद विशिष्ट अतिथि त्रिलोकीनाथ सिन्हा राम बहादुर सिंह अमर चंद श्रीवास्तव अनुपम सहाय विनोद श्रीवास्तव रहे। यह कार्यक्रम चौक स्थित आभा होटल में शहर के गणमान्य अतिथियों के बीच संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष पल्लवी वर्मा ने बताया कि हमारा उद्देश्य समाज सेवा के साथ-साथ नारी सशक्तिकरण के लिए किया गया है जिसमें विशेष रूप से आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाना एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने से तथा इसी क्रम में संस्था लगातार प्रयास करते हुए कुछ महिलाओं को रोजगार भी मुहैया कराया गया है। आज का यह कार्यक्रम विशेष रूप से पुरुष समाजसेवियों को जो कि समाज के लिए दिन रात एक कर के अपने उत्कृष्ट सेवा दे रहे हैं। उनके उत्साहवर्धन के लिए और उनको देखकर एवं से सीख लेकर समाज के अन्य लोग भी इस इस नेक काम को आगे बढ़ाने हेत आयें। इस मौके पर ट्रस्ट की पदाधिकारी दिनेश श्रीवास्तव संजीव वर्मा राजीव रंजन सुनील अवस्थी प्रज्ञा श्रीवास्तव अनिता सिंह पूनम श्रीवास्तव डॉ प्रियंका श्रीवास्तव बबिता श्रीवास्तव आदि मौजूद रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular