Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeश्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के लिए 781.05 लाख की...

श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के लिए 781.05 लाख की परियोजनायें की गई स्वीकृत

सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अन्तर्गत पर्यटन विभाग, उ०प्र० द्वारा जनपद में स्वीकृत परियोजनाओं के अंतर्गत प्रमुख सचिव, पर्यटन अनुभाग-2, उ०प्र० शासन प्रदेश सरकार द्वारा श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किये जाने के उद्देश्य से उन्हें पर्यटक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु वित्तीय वर्ष 2024-25 में पर्यटन विभाग द्वारा जनपद के विकास खंड मिठवल में राम जानकी मंदिर कुटिया गडौरी का पर्यटन विकास, कार्यदायी संस्था, उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लि0, धनराशि रू 55.60 लाख,  वि०ख० शोहरतगढ़ स्थित भगवान लक्ष्मी नरायन मंदिर जिगिना मंदिर का पर्यटन विकास, कार्यदायी संस्था, उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लि०, धनराशि रु 87.69 लाख तथा कपिलवस्तु में पर्यटक सुविधाओं का सृजन तथा अन्य पर्यटन विकास कार्य, कार्यदायी संस्था,  उ०प्र० राज्य पर्यटन विकास निगम लि० धनराशि रु 781.05 लाख  की परियोजनायें स्वीकृत की गई हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने पर प्रदेश में पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं में विकास के साथ-साथ पर्यटकों के आवागमन में बढ़ोत्तरी होगी।

उक्त आशय की जानकारी जिलाधिकारी डा राजा गणपति आर0 द्वारा दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular