Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रोजेक्ट प्रदर्शन शोध की प्रवत्ति बढ़ाने में सहायक :- अश्वनी जैन

प्रोजेक्ट प्रदर्शन शोध की प्रवत्ति बढ़ाने में सहायक :- अश्वनी जैन

अवधनामा संवाददाता
जसराना : भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद डॉ निशा अस्थाना के निर्देशन में 30 वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2022 के विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन का आयोजन एल. आर. इंटर कॉलेज, जसराना में प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह, नोडल अधिकारी अश्वनी कुमार जैन एवं कार्यक्रम प्रभारी दीपक शर्मा के संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ माँ सरस्वती की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित करके किया गया।
अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से विद्यार्थियों की लघु शोध की प्रवर्ति में वृद्धि होती है। प्रोजेक्ट प्रदर्शन शोध की प्रवत्ति को बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट प्रदर्शन का मुख्य विषय स्वास्थ्य और कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना है। जिसमें 05 उपविषय पर विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए गए। जिसमें जूनियर वर्ग की कुल 30 टीमों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार पारितंत्र की विभिन्न परियोजनाओं की प्रोजेक्ट फाइल का अवलोकन भी किया। निर्णायक मंडल की भूमिका का निर्वहन मनोज कुमार एवं अमर सिंह ने किया। जिसमें जनपद स्तर के लिए जूनियर वर्ग में 10 टीम क्रमशः यदुवीर सिंह, देवेन्द्र सिंह,शीलेन्द्र, कु तनीषा गुप्ता, कु तनिष्का माहेश्वरी, कु रितु, कु शिवानी, कु दीपिका, कु खुशी, कु फायजा का चयन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम पाल सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक शर्मा ने किया। कार्यक्रम में वीरेन्द्र सिंह, संजय कुमार, विनीत सिंह एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular