Monday, March 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarनगर मे चौथी मोहर्रम का निकला जुलूस

नगर मे चौथी मोहर्रम का निकला जुलूस

जलालपुर अम्बेडकरनगर नगर में चौथी मुहर्रम पर जगह-जगह आयोजित हो रही मजलिसों में अजादारो का हुजूम उमड़ रहा है। कर्बला के जांबाज सिपाहियों की दिलेरी का वर्णन आयोजित हो रही मजलिसों में वक्ताओं द्वारा किया जा रहा है। जाफराबाद स्थित बड़ा इमामबाड़ा में प्रातः काल में मजलिस का आगाज़ मौलाना रईस हैदर ने किया। उन्होंने हज़रत इमाम हुसैन के बचपन के दोस्त हबीब इब्न मजाहिर के मसायब बयान किया।

छोटे इमाम बारगाह पर आयोजित कार्यक्रम में मुजफ्फर हुसैन व उनके हमनवां ने मर्सिया ख्वानी कर कर्बला के वाकयात की अक्कासी की। इसके अलावा मासूमिया इमाम, शहादत हुसैन,हसन उर्फी, सज्जादिया इमाम बारगाह,हाजी शहादत हुसैन के इमाम बारगाह, सलमान हैदर के अजाखाने पर मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां भारी संख्या में महिलाएं व पुरूषों की भागीदारी रही।मजलिसो में अंजुमन अब्बासिया, जाफरिया, हुसैनिया रौनक -ए-अजा, अजा-ए-हुसैन, ज़ुल्फ़िक़ारिया ने नौहा ख्वानी पेश कर कर्बला के शहीदों को याद किया। विभिन्न संस्थाओं की तरफ से कर्बला के शहीदों की याद में सबीलो का बंदोबस्त भी किया जा रहा है।

क्षेत्र की सबसे बड़ी न्याय पंचायत नगपुर के मतलूब पुर मजरा में मौलाना जियारत हुसैन के तत्वावधान में हुसैनी चौक से बरामद हुआ। अंजुमन सजजादिया, अंजुमन शमसीर हैदरी ने घंटों नौहा ख्वानी पेश कर कर्बला के जांबाज सिपाहियों को नमन किया। जुलूस में डाक्टर आफताब अकील अब्बास, ताहिर हुसैन असगर हुसैन समेत तमाम लोग मौजूद रहे।वहीं ग्राम पंचायत भीखपुर गौसपुर ककरहिया में बीती रात मुजम्मिल अब्बास व मोमनीन की ओर से जुलूस -ए -अजा का आयोजन किया गया। जिसमे अंजुमन हुसैनिया बसखारी, अंजुमन सिपाह ए हुसैन सिपाह, अंजुमन हुसैनिया हुसैनपुर, अंजुमन असगरिया भीखपुर ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदो को याद किया।सोनगांव,भीखपुर ,उफरौली,लखनिया, कादीपुर समेत अन्य स्थानों पर मजलिसों का दौर जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular