Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeउद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर कराया जायेगा निस्तारित: रविन्द्र

उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता पर कराया जायेगा निस्तारित: रविन्द्र

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज के अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि प्रदेश के मंत्री जसवंत सैनी ने उद्यमियों को आश्वस्त किया है कि जिला उद्योग बन्धु की बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जायेगा, जिसको लेकर उद्यमी पूरी तरह आशान्वित है और उन्होंने उद्यमियों से सदस्यता अभियान को तेजी
चलाये जाने का आह्वान किया।
रविन्द्र मिगलानी कार्यकारिणी के सदस्यांे की आयोजित बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान विशेष सहयोग के लिए पंकज बंसल व करण सिंह को सम्मानित भी किया गया। नये सत्र 2022-23 मं 50 नये सदस्य बनने पर अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी ने सभी के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान को निरंतर बढ़ाने का काम किया जाये। संस्था के इस सत्र में ज्यादा नए सदस्य जोड़ने पर संजय गुप्ता व अमित चौधरी को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि विगत् 25 जून को प्रदेश कल्याण व्यापार बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता व 26 जून को प्रदेश के मंत्री जसंत सैनी से उद्यमियों द्वारा वार्ता की गयी, जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि जिस किसी सदस्य की किसी भी विभाग से कोई भी समस्या हो तो वह संस्था को लिखित रूप में दें ताकि उसका जिला उद्योग बंधु बैठक मंच के माध्यम से प्रभावी ढंग से निस्तारण कराए जाने का प्रयास किया जा सके।
महासचिव मनजीत सिंह अरोड़ा ने बैठक का संचालन करते हुए कहा कि संस्था को और प्रभावी एवं उपयोगी बनाने में आप सभी सदस्यों के सुझाव आमंत्रित हैं। बैठक में मंचासीन पदाधिकारीगण वरिष्ठ उपाध्यक्ष एचएस चड्ढा, कोषाध्यक्ष घनश्याम माहेश्वरी, उपाध्यक्ष संजय कपूर ने भी अपने-अपने विचार रखे। साथ ही बैठक में इस सप्ताह जुड़े नए सदस्यों को संस्था का अंग वस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बैठक में मदन लाल अरोड़ा, गौरव गाबा, सुभाष मिगलानी, एनके तलवार, कमलेश अग्रवाल, रविंद्र कालरा, गौरव जैन, नवीन ठक्कर, प्रतीक मिगलानी, प्रदीप ठाकुर, शरद भार्गव, अमित चौधरी, मनोज जैन, अजय कुमार जैन, एमपी सिंह भोपाराए, गुलशन वाधवा, संयम मक्कड़, अशोक छाबड़ा, योगेश कुमार, संजय कुमार, सुनील अरोड़ा, उमेश चोपड़ा, प्रवीण आहूजा, विनोद अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular