Saturday, August 9, 2025
spot_img
HomeMarquee प्रो. सीमा सिंह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की पहली महिला...

 प्रो. सीमा सिंह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की पहली महिला कुलपति बनीं

Pro. Seema Singh became the first woman Vice Chancellor of Uttar Pradesh Rajarshi Tandon Open University

अवधनामा संवाददाता

 प्रयागराज : (Prayagraj)   बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रोफेसर सीमा सिंह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की पहली महिला कुलपति होंगी। प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रो. सीमा सिंह को मुक्त विवि के ग्यारहवें कुलपति के रूप में नियुक्त किया है। वह विवि के वर्तमान कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह का स्थान लेंगी। प्रो. सिंह का कार्यकाल 21 फरवरी को पूरा हो गया था।
राज्यपाल की ओर से नई नियुक्ति तक प्रो. सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। प्रो. सीमा सिंह की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई है। प्रो. सीमा सिंह गाजीपुर के खानपुर जखनियां की रहने वाली हैं। बीएचयू से बीएससी, एमएससी और यूपी कॉलेज से बीएड, काशी विद्यापीठ से एमएड के बाद वह यूपी कॉलेज में 1997 में लेक्चरर नियुक्त हुईं। पांच महीने बाद उनकी नियुक्ति बीएचयू में हो गई। उनके 80 शोध पत्र और 10 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। प्रो. सीमा के निर्देशन में 16 शोधार्थी शोध कार्य कर चुके हैं। आठ अभी शोध कार्य कर रहे हैं।
महिला सशक्तिकरण, दिव्यांगों के उत्थान के लिए होगा विशेष प्रयास
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि की नवनियुक्त कुलपति प्रो. सीमा सिंह सप्ताह भर के भीतर कार्यभार संभाल लेंगी। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए विवि में विशेष केंद्र खोलने की योजना है। वह महिलाओं में शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए नए केंद्र खोलेंगी। निष्क्रिय केंद्रों को बंद करने की योजना है। दिव्यांग एवं वंचित वर्ग के लोग अपने घर पर अच्छी शिक्षा पा सकें, यही विवि की योजना है। नवनियुक्त कुलपति ने कहा कि उन्हें दूसरे प्रांतों से सहयोग मिला तो वह उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि का विस्तार प्रदेश की सीमा के बाहर करने की कोशिश करेंगी। विवि को उसके उच्च शिखर पर ले जाना ही उनकी योजना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular