Thursday, March 20, 2025
spot_img
HomeMarquee पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, 05 अधिकारी एवं 95 कर्मचारी पुरस्कृत

 पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित, 05 अधिकारी एवं 95 कर्मचारी पुरस्कृत

 

अवधनामा संवाददाता’

प्रयागराज : उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में ’’प्रमुख मुख्य इंजीनियर पुरस्कार वितरण समारोह वर्ष 2021-22’’ दिनाँक 22.07.2022 आयोजित किया गया।  इस कार्यक्रम  में वर्ष के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले इंजीनियरिंग विभाग से कुल 100 रेलकर्मियों जिसमें 05 अधिकारियों एवं 95 कर्मचारियों को श्री एस. के. मिश्रा, प्रमुख मुख्य इंजीनियर ने पुरस्कृत किया।
एस. के. मिश्रा ने पुरस्कृत कर्मचारियों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी। उन्होंने अधिकारी एवं कर्मचारियों को इसी तरह सराहनीय कार्य करने को प्रेरित किया। उन्होंने बारिश के मौसम में अण्डर पास में पानी एकत्रित न हो,  इसके प्रति जागरूक रहने को कहा। इसके अलावा रेल कार्यों में संरक्षा एवं सुरक्षा के प्रति  सतर्क रहने के लिए विषेश निर्देंश दिया। इसके अलावा उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता बढ़ाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय एवं तीनों मंडलों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular