Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarquee'बाल गृह बालक' में फल वितरण कर मनाया प्रियंका गांधी का अवतरण...

‘बाल गृह बालक’ में फल वितरण कर मनाया प्रियंका गांधी का अवतरण दिवस

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र से बहुत करीबी लगाव रहा है गांधी परिवार का

उम्भा घटना पर प्रियंका गांधी जी सोनभद्र अनुसूचित जाति/जनजाति की लड़ाई लड़ने सर्वप्रथम आई

 बेरोजगार,किसान,व्यापारियों की आवाज है प्रियंका गांधी

सोनभद्र/ब्यूरो शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी के अवतरण दिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य आशुतोष कुमार दुबे (आशु) द्वारा घोरावल विधानसभा के उरमौर में स्थित ‘बाल गृह बालक’ पर अनाथ बच्चों को फल वितरित कर उन्हे याद किया गया।आशु दुबे ने कहा कि जनपद सोनभद्र से गांधी परिवार का बहुत पुराना नाता रहा है।देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू सोनभद्र जनपद को मिनी स्विट्ज़रलैंड के रूप में देखना चाहते थे। वही जब सोनभद्र में उम्भा की घटना हुई, उसमें प्रियंका गांधी ने सर्वप्रथम घटना संज्ञान में लेकर यहां के अनुसूचित जाति/जनजाति के लोगों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ी और न्याय भी दिलाया। किसान, व्यापारी, नौजवान, बेरोजगार, आम-जनमानस की आवाज के रूप में प्रियंका गांधी जी है, हम सभी ये जानते हैं की सर्वप्रथम उनकी लड़ने के लिए हमेशा आगे आती हैं और उनकी आवाज को बुलंद करती हैं। ‘बाल गृह बालक’ में बाल कल्याण अधिकारी के रूप में कार्यरत श्यामू यादव जी ने बताया कि यहां पर 10 साल से 18 साल तक के बच्चों को सुधार हेतु अगर उन्हें कोई सजा हुई है तो लाया जाता है , सन 2023 में करीब 68 बच्चों को उनके परिवार के सुपुर्त यहां से स्थानांतरित करके किया भी गया था। यह संस्था करीब 2011-12 से चल रही है ।
युवा नेता श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं उनका शिक्षा दीक्षा होना समय पर अति आवश्यक है उसका ख्याल रखना चाहिए, युवा कांग्रेस के नेता सूरज वर्मा ने कहा कि अनाथ बच्चों के साथ सबको ध्यान देकर उनका समर्थन करना चाहिए क्योंकि ये हमारे देश के भविष्य हैं, युवा कांग्रेस के नेता अंशु मद्धेशिया ने कहा कि सामाजिक और स्थानीय नेताओं को भी बीच-बीच में आकर यहां के बच्चों का उत्साह वर्धन करना चाहिए ताकि वह आगे चलकर देश समाज की सेवा कर सकें। मौके पर ‘बाल गृह बालक’ के लेखाकार का आशीष कुमार दुबे के साथ अन्य लोग मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular