Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiअवसानेश्वर महादेव मंदिर पहुंच पूर्व मंत्री ने किया रुद्राभिषेक, जगतकल्याण की कामना

अवसानेश्वर महादेव मंदिर पहुंच पूर्व मंत्री ने किया रुद्राभिषेक, जगतकल्याण की कामना

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। श्रावण मास के पांचवे सोमवार को विधानसभा हैदरगढ़ स्थित अवसानेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह को देवाधिदेव महादेव भगवान भोलेनाथ महाराज का विधिपूर्वक रुद्राअभिषेक कर समस्त जनमानस के कल्याण लिए प्रार्थना की। उन्होंने भोले नाथ महाराज से देशवासियों को सभी दुख तकलीफों मुसीबतों से बचाए रखने की कामना भी की और देवाधिदेव महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया।
राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने भक्तों से बातचीत करते हुए बताया अवसानेश्वर महादेव की महिमा अपार है, महाभारत कालीन स्थापित इस शिवलिंग की आराधना के लिए दूरदराज से भक्त आते हैं खासकर श्रावण मास में यहां भक्तों की अपार भीड़ होती है मंदिर मे रखी मूर्तियों से मंदिर की प्राचीनता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर कुलदीप सिंह, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, संजय सिंह एडवोकेट, हिमांशु सिंह दीपक, बलराम सिंह, आकाश यादव, डब्बू जायसवाल, पिंकू सिंह, कुल्लूर सिंह, अय्यूब कुरैशी, कुष्पाल सिंह, सानू सिंह, आदि लोगों ने भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular