Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurप्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेले का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेले का हुआ आयोजन

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानमंत्री अप्रेन्टिस मेले का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय एवं बाहर की 05 कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा मेले में प्रतिभाग किया गया। मेले में 40 अभ्यिर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। साक्षात्कार के उपरान्त कम्पनियों के प्रतिनिधियों द्वारा कुल 08 अभ्यिर्थियों का चयन किया गया एवं मैच मैकिंग कराके कॉन्ट्रेक्ट जनरेट किया गया। संस्थान के प्रधानाचार्य मानसिंह भारती द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को कॉन्ट्रेक्ट वितरित किये गये एवं शिशिक्षुता प्रशिक्षण योजना के बारे में उपस्थित अभ्यर्थियों को जानकारी दी। मेले को सफल बनाने में अनूप कुमार नामदेव, अप्रेन्टिस प्रभारी, (रा.औ.प्र.सं., ललितपुर), रानाजीत बहादुर, अप्रेन्टिस प्रभारी (रा.औ.प्र.सं., तालबेहट), संदीप गुप्ता, अप्रेन्टिस प्रभारी (रा.औ.प्र.सं., महरौनी) का विशेष सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular