Friday, March 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeप्रधानमंत्री मोदी जी की वीबी - जी राम जी योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी...

प्रधानमंत्री मोदी जी की वीबी – जी राम जी योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर- डॉ विनोद बिंद

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फॉर्म 6, 7 व 8 भरवाया गया

चन्दौली । मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत एसआई आर का कार्यक्रम भदोही लोकसभा के ग्राम सभा भुई और ग्राम सभा कांगापुर में आयोजित किया गया । मतदाता सूची में फार्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने की प्रगति को लेकर कार्यकर्ताओ के बीच चर्चा की गई और उपस्थित लोगों को फॉर्म 6, 7 व 8 भरवाया गया।

उपस्थित सैकड़ो लोगो को भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद ने कहा कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है और इसके लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता से वंचित न रह जाए। कहा कि मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण देश के संविधान के अनुरूप किया जा रहा है। लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने का प्रयास हो रहा है।

इस दौरान भदोही के भाजपा सांसद डॉ विनोद बिंद ने वहां उपस्थित सैकड़ो लोगो को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एण्ड आजीविका मिशन के विषय में विस्तार पूर्वक वीबी – जी राम जी योजना के लाभ गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी की यह योजना ऐतिहासिक, क्रांतिकारी और लोक कल्याण की दिशा में मील का पत्थर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीबों, मजदूरों के लिए समर्पित व प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है।

कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विजन को साकार करने की दिशा में यह अधिनियम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। इस कानून उद्देश्य गरीब, किसान और मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। रोजगार की गारंटी को 100 दिनों से बढ़ाकर अब 125 दिन कर दिया गया है। मजदूरों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए इसमें यह प्रावधान किया गया है कि अब मजदूरी का भुगतान मात्र 7 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाएगा। श्रमिकों के आर्थिक अधिकारों की रक्षा होगी और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular