Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeप्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी बुलेटप्रूफ ग्लास की परंपरा

प्रधानमंत्री मोदी ने तोड़ी बुलेटप्रूफ ग्लास की परंपरा

लाल किले से किए इन 9 एलानों ने बदली देश की तकदीर

नई दिल्ली।  15 अगस्त, 2023 को भारत अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर राष्ट्र ध्वज फहराते हुए देश को संबोधित करेंगे। 2014 के बाद से पीएम मोदी ने लाल किले पर दिए अपने भाषणों के जरिए भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया है। इस साल भी पीएम मोदी अपने भाषण के जरिए कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।

वैसे यह बात किसी से नहीं छुपी है कि पीएम मोदी ने इन 9 सालों में अपने फैसलों के जरिए देश को एक न्यू इंडिया में बदल दिया है। जब पीएम मोदी ने 26 मई, 2014 को देश के प्रधानमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली तो उन्होंने अपने मन में ठान लिया था कि वह भारत में बड़े बदलाव लेकर आएंगे और ऐसा हुआ भी। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पीएम मोदी के फैसलों से आज भारत का हर नागरिक अपना सीना चौड़ा करके चलता है।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लोग इन तीन चीजों का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। पहला देश का लहराता तिरंगा, दूसरा देश का राष्ट्रगान गाते हुए लोग और तीसरा लाल किले से देश के प्रधानमंत्री मोदी का भाषण। बता दें कि पीएम मोदी अपने इस दूसरे कार्यकाल में आखिरी बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने भाषणों के जरिए पीएम मोदी ने हमेशा देश को एक नई दिशा दी है। इसी कड़ी में उनकी कुछ बड़ी घोषणाओं पर आइये डालते हैं एक नजर…

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर PM मोदी द्वारा की गई बड़ी घोषणाएं
2022: ‘पंच प्राण’, 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी
2021: 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव
2020: ‘मेक फॉर वर्ल्ड’, ‘वोकल फॉर लोकल’
2019: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
2018: आयुष्मान भारत
2017: न्यू इंडिया
2016: GST, नोटबंदी
2015: स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया
2014: स्वच्छ भारत अभियान, मेक इन इंडिया
2022: ‘पंच प्राण’, 5जी मोबाइल टेक्नोलॉजी
2022 में देश के 76वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान पीएम मोदी ने पंच प्राण का उल्लेख किया। साथ ही 2047 तक स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को पूरा करने के लिए 5 प्रतिज्ञाओं के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने यह भी घोषणा की कि 5G मोबाइल टेक्नोलॉजी जल्द ही भारत में उपलब्ध होगी।

पीएम मोदी द्वारा दिए गए पंच प्राण (संकल्प) ये रहे:

विकसित भारत
गुलामी से मुक्ति
विरासत पर गर्व
एकता और एकजुटता
नागरिकों का कर्तव्य
2021: 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव
15 अगस्त, 2021 को भारत की आजादी का 75वां वर्ष मनाया गया और इसके उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की घोषणा की। इस दिन पीएम मोदी ने राष्ट्रीय मास्टर प्लान गति शक्ति की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था कि इससे लाखों नौकरियां पैदा होंगी। पीएम मोदी ने अपने भाषण में यह भी वादा किया कि उनकी सरकार 75 वंदे भारत ट्रेनें लाएगी जो देश के हर कोने को जोड़ेगी।

इसके अलावा पीएम ने फोर्टिफाइड राइस योजना, लड़कियों के लिए सैनिक स्कूल, नेशनल हाइड्रोजन मिशन का भी एलान किया था।

2020: ‘मेक फॉर वर्ल्ड’, ‘वोकल फॉर लोकल’
2020 वह साल है जब COVID-19 ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। इस दौरान भारत समेत दुनिया के कई देशों में कोविड लॉकडाउन लागू थे। देश के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने देशवासियों को वर्चुअली संबोधित किया था।

इस दौरान उन्होंने ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ-साथ ‘मेक फॉर वर्ल्ड’ का उल्लेख देशवासियों के सामने किया। उन्होंने ‘वोकल फॉर लोकल’ को भी बढ़ावा दिया। 15 अगस्त, 2020 के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा, ‘आजाद भारत की मानसिकता ‘वोकल फॉर लोकल’ होनी चाहिए। हमें अपने स्थानीय प्रोडक्ट की सराहना करनी चाहिए, अगर हम ऐसा नहीं करेंगे तो हमारे प्रोडक्ट को बेहतर करने का अवसर नहीं मिलेगा और उन्हें प्रोत्साहन नहीं मिलेगा।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular