Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रपति मुर्मु कल 11 बच्चों को देंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

राष्ट्रपति मुर्मु कल 11 बच्चों को देंगी राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

नई दिल्ली। 2023 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को 11 बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2023 प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मंगलवार को पुरस्कार विजेताओं से बातचीत करेंगे। बच्चों को कला एवं संस्कृति, वीरता, नवाचार, सामाजिक सेवा, शिक्षा और खेल में उनकी आसाधारण उपलब्धियों के लिए ये पुरस्कार दिया जाता है। पिछले वर्ष 29 बच्चों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी भी बच्चों के साथ बातचीत करेंगी और महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई की उपस्थिति में उन्हें बधाई देंगी। पुरस्कार पाने वालों बच्चों में 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं।
इस वर्ष प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार देश के 11 बच्चों को अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए दिया जाएगा। इनमें शामिल हैं-
पीएमआरबीपी के प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक पदक, 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। केंद्र सरकार बच्चों को उनकी असाधारण उपलब्धियों के लिए पीएमआरबीपी पुरस्कार देती है। यह पुरस्कार 5-18 आयु वर्ग के बच्चों को कला एवं संस्कृति, बहादुरी, नवाचार, शिक्षा, सामाजिक सेवा और खेल में उनकी उत्कृष्टता के लिए दिया जाता है, जो राष्ट्रीय मान्यता के योग्य हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular