Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर की गई समीक्षा

एडीएम ने अधिकारियों को अलग अलग कार्यों की सौंपी जिम्मेदारी

महोबा । अपर जिलाधिकारी वित्त, राजस्व राम प्रकाश की अध्यक्षता में 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आहूत की गई। जिसमें नोडल अधिकारी डॉ ममता वर्मा ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। इस बार योग दिवस में अधिकाधिक लोग हिस्सा लें, इसके लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।

उन्होेने बताया कि प्रतिदिन सार्वजनिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर योग शिविर आयोजित कर लोगों को योगाभ्यास कराया जा रहा है। जहां पर सुबह से ही योगा पे्रमी पहुंच रहे है। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी गई जिम्मेदारी को सुचारु एवं प्रभावी रूप से निभाने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्साधिकारी को आकस्मिक चिकित्सकीय व्यवस्था के लिए निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि बरसात होने की संभावना है वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बैडमिंटन हॉल को भी तैयार रखें। बैठक में आमंत्रित जिला स्तरीय अधिकारियों के अतिरिक्त जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डॉ रामकिशोर, डॉ विकास कुमार, डॉ आदित्य मोहन अवस्थी, योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, भरत कुमार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular