Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeईरान की फतह और खामेनेई की सलामती के लिए हुई दुआ

ईरान की फतह और खामेनेई की सलामती के लिए हुई दुआ

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा

हल्लौर स्थित कर्बला में ईरान में शियो के सबसे बड़े धर्म गुरु सैय्यद अली खांमनाई की सलामती और जालिम हुकुमत से कामयाबी के लिए सामूहिक दुआ की गई। शियो के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामनाई की सुरक्षा और सफलता के लिए दुआ करने के लिए शिया मुसलमान हल्लौर कर्बला पर एकत्रित हुए। इस अवसर पर मौलाना शाहकार हुसैन जैदी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने एक साथ मिलकर अल्लाह से ईरान की सफलता के लिए दुआ की।

बताते चले कि मौजूदा समय में इजराइल और ईरान के बीच संघर्ष चल रहा है। ईरान के ऊपर इजराइल हमले कर रहा है। इसके पीछे अमेरिका का हाथ है इसके साथ ही यह जानकारी मिली है कि सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामनाई की जान को खतरा है। उनको शहीद करने की साजिश की जा रही है। सभी ने एक साथ दुआ मांगी है कि ईरान को फतह हासिल हो। इजराइल-अमेरिका जैसे दुश्मनों को हार का सामना करना पड़े। मौलाना ने कहा कि ईरान की आम जनता की सुरक्षा के लिए भी दुआ की गई। इस दुआई मौके पर काशीर तादाद में लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular