Wednesday, August 6, 2025
spot_img
Homekhushinagarप्रमोद जायसवाल अध्यक्ष व संदीप मद्धेशिया बने महामंत्री

प्रमोद जायसवाल अध्यक्ष व संदीप मद्धेशिया बने महामंत्री

अवधनामा संवाददाता

मथौली में पहली बार हुआ व्यापार मंडल का गठन

सड़क से लेकर सदन तक उठाई जायेगी व्यापारियों की आवाज: प्रमोद

 

मथौली, कुशीनगर। नगर पंचायत मथौली में रविवार को व्यापार मंडल का गठन हुआ। इस दौरान व्यापारियों ने अध्यक्ष पद सहित दस पदो के लिए चुनाव किया, जहां प्रमोद कुमार उर्फ टेंपू जायसवाल को व्यापार मंडल का अध्यक्ष व संदीप मद्धेशिया को महामंत्री चुना गया। इसके साथ ही अन्य पदो का चुनाव सम्पन्न हुआ।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को 12 बजे श्रीमती राधिका देवी इंटर कालेज में व्यापार मंडल की बैठक आहूत की गई। बैठक में व्यापार मंडल का गठन के साथ पदाधिकारियों का चुना हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद कुमार उर्फ टेंपू जायसवाल को व्यापार मंडल का अध्यक्ष, संदीप मद्धेशिया को महामंत्री, विनय मद्धेशिया, लक्ष्मण वर्मा व धीरज जायसवाल को उपाध्यक्ष, अनिल बगाड़िया, कृष्ण बगड़िया को सूचना मंत्री, मिथिलेश रस्तोगी को कोषाध्यक्ष, कृष्ण कसौधन को संगठन मंत्री, ओंकार शर्मा को मिडिया प्रभारी, आनंद जायसवाल को प्रवक्ता, आशुतोष मद्धेशिया को प्रभारी मंत्री, अमन जायसवाल को मंत्री व रमेश जायसवाल को संरक्षण चुना गया। इस मौके पर प्रमोद कुमार उर्फ टेंपू जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ी जाएगी। कही से भी व्यापारियों के ऊपर आंच नही आने दिया जायेगा साथ व्यापारी हीत के साथ कोई समझौता भी नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार संगठन को मजबूत करने में आप का सहयोग अपेक्षित है। अंत में उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अदालत प्रसाद, प्रिंस जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, इशहाक अली, आकाश जायसवाल, रोबिन सिंह, मुकेश उपाध्याय, सोनू केजरीवाल, राममूरत वर्मा, शिव शंकर, कन्हैया बांका छोटेलाल गुप्ता, रामू साहनी, महेंद्र यादव सहित तमाम व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular