परीक्षा पे चर्चा के 9वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज यानी 11 जनवरी निर्धारित है। ऐसे में जो स्टूडेंट्स पीएम मोदी से मिलकर सवाल पूछना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। स्टूडेंट्स के साथ ही टीचर्स या पेरेंट्स भी पीपीसी 2026 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या डिजिलॉकर के माध्यम से पंजीकरण किया जा सकता है।
अब तक रिकॉर्ड 4.30 करोड़ से अधिक आवेदन दर्ज
पिछले संस्करण में परीक्षा पे चर्चा के लिए 3.53 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे जिसके कारण गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा इसे मान्यता दी गई थी। इस वर्ष परीक्षा पे चर्चा के लिए भारी क्रेज देखने को मिल रहा है। अब तक 4,30,18,173 करोड़ से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। रजिस्ट्रेशन करने वालों में से स्टूडेंट्स की संख्या 4,00,41,236 टीचर्स की संख्या 24,03,234 और पेरेंट्स की संख्या 5,73,703 है।
रजिस्ट्रेशन करने का तरीका
छात्र, टीचर्स या पेरेंट्स स्वयं ही पीपीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए रजिस्ट्रेशन की स्टेप्स एवं लिंक नीचे उपलब्ध करवाया जा रहा है-
- परीक्षा पे चर्चा 2026 रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in पर विजिट करना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर Participate Now पर क्लिक करना है।
- अब आपकी अपनी कैटेगरी के अनुसार- Student (Self Participation), Student (Participation through Teacher login), Teacher,
- Parent का चुनाव कर उसके नीचे क्लिक टू पार्टिसिपेट पर क्लिक करना है।
- अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर/ ईमेल आईडी दर्ज करके पंजीकरण करें।
- इसके बाद अन्य डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।
Pariksha Pe Charcha 2026 Registration Form Link
कार्यक्रम के लिए डेट की घोषणा जल्द
परीक्षा पे चर्चा के लिए जल्द ही डेट की घोषणा की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी हाल ही में इस कार्यक्रम को लेकर उत्सुकता जाहिर की थी और कहा वे बच्चों से मिलने के लिए उत्सुक हैं।





