Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeशिक्षा के माध्यम से ही ग़रीबी दूर किया जा सकता है- शिक्षक...

शिक्षा के माध्यम से ही ग़रीबी दूर किया जा सकता है- शिक्षक विधायक

अवधनामा संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जोगिया ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम पंचायत करौंदा नानकार स्थित मां गायत्री देवी इंटर कॉलेज में शनिवार रात्रि वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सूर्य – चंद्रमा में दोष हो सकता है लेकिन बच्चों में कोई दोष नहीं हो सकता है। शिक्षा के माध्यम से ही ग़रीबी को दूर किया जा सकता है। छात्र- छात्राओं के प्रतिभा को निखारने का यह वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है।
पिछड़े क्षेत्र में भी छात्राओं की प्रस्तुति मनमोहक व अद्भुत है। प्रदेश में स्थापित वित्तविहीन विद्यालय के शिक्षक विद्यालय के विकास में अपना अमूल्य योगदान देकर भारत के भविष्य को संवारने में लगा रहता है, किन्तु यह दुर्भाग्य है कि उनके भविष्य की चिंता सरकार को नहीं है। न तो उनकी कोई सेवा नियमावली है, न ही सुरक्षा। प्रधानाचार्य पद्माकर शुक्ल ने शिक्षक विधायक व उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप लोगों के स्नेह व आशीर्वाद से ही यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का दीप जला रहा है। तथा नौनिहाल बच्चों के भविष्य को नयी दिशा प्रदान कर रहा है।
वार्षिक उत्सव में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा, समूह गीत, नृत्य,देश भक्ति गीत, एकल नृत्य आदि की मनमोहक प्रस्तुति की गयी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय शिक्षक अमित कुमार शुक्ल ने किया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गंगा मिश्र, राधेश्याम त्रिपाठी, मनोज कुमार व विद्यालय के शिक्षक तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular