Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaडा. बृजेश के सम्मान में विदेशी सरजमीं पर डाक टिकट जारी

डा. बृजेश के सम्मान में विदेशी सरजमीं पर डाक टिकट जारी

अवधनामा संवाददाता

बांदा। मेवादेव ग्रंथ अकादमी के संस्थापक डा. बृजेश कुमार गुप्ता को बिरलैंड स्टेट राष्ट्र (बीर तावील) का अंतरराष्ट्रीय कवि घोषित कर उनके ऊपर डाक टिकट जारी किया गया है। बिरलैंड राज्य राष्ट्र की स्थापना वहाँ के राजा अमीर ए हयावी ने 2015 में की थी। यह राष्ट्र मिस्र और सूडान के बीच की सीमा पर 2060 किमी (795.4 वर्ग मील) भूमि का क्षेत्र है।
बिरलैंड राष्ट्र की प्रधानमंत्री एच आर एम प्रोफेसर डा0 ईडन सोरियानो त्रिनिडाड ने विश्व के लगभग 26 कवियों को बिरलैंड स्टेट के अंतरराष्ट्रीय कवि घोषित कर उनके ऊपर डाक टिकट जारी किये हैं। डा0 बृजेश के ऊपर डाक टिकट जारी होने से उनके परिवार में अपार खुशी है व बाँदा के लोगों ने उनको बधाई दी है। डा0 बृजेश अब तक आठ पुस्तकें लिख चुके हैं व 17 पुस्तकें संपादित कर चुके हैं। डा0 बृजेश वर्तमान में एकलव्य महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग में विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। आपके द्वारा यह सम्मान बाँदा के लोगों का सम्मान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular