Monday, May 19, 2025
spot_img
HomeMarqueeराजनितिक रूप से प्रदेश देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है

राजनितिक रूप से प्रदेश देश का सबसे महत्वपूर्ण राज्य है

कलेक्ट्रेट परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महिला कल्याण, खादी एवं ग्रामोद्योग, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग सहित कुल 11 विभागों के लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
विधायक सिसवा प्रेम सागर पटेल ने कहा कि योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेशवासियों को प्रदेश की संस्कृति और इतिहास से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। कहा कि 144 वर्ष पर आने वाला कुंभ प्रदेश के तीर्थराज प्रयागराज में आयोजित हो रहा है। राजनीतिक रूप से यह प्रदेश देश का सबसे अहम प्रदेश है।
विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का आयोजन भाजपा सरकार पूरे धूमधाम से करती है। पिछले वर्ष भी उत्तर प्रदेश दिवस का भव्य आयोजन घुघली में किया गया था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सर्वांगीण विकास हो रहा है और उत्तर प्रदेश दिवस पर आयोजित स्टॉल और चित्र प्रदर्शनी उसकी झांकी है। अतिथियों का स्वागत जिलाधिकारी अनुनय झा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी  अनुराज जैन ने किया। कार्यक्रम में पंचायतीराज विभाग के ग्राम पंचायत उदितपुर व बसंतपुर के ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के चिकित्सक डॉ रामनवल, डॉ अरुण कुमार गुप्ता और डॉ अरुण कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग के 05 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लेखपालों को सम्मानित किया गया। साथ ही जोनल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले युवा कल्याण विभाग के 05 खिलाड़ियों को भी मंच से प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
इस अवसर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास, पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, परतावल ब्लॉक प्रमुख आनंद शंकर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख घुघली ओमप्रकाश जयसवाल सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular