मालखाने और शस्त्रागार में रखे शस्त्रों को पुलिसकर्मियों ने चमकाया

0
67

महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह के निर्देश पर रिजर्व पुलिस लाइन और थानों के मालखानों में रखे शस्त्रों की पुलिस लाइन महोबा स्थित क्वार्टर में गार्द शस्त्रांें की कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई का कार्य सम्पन्न कराया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने अपने शस्त्रों की नियमित साफ सफाई की। सफाई अभियान के दौरान हैंडलिंग का अभ्यास भी कराया गया।

अभियान के अंतर्गत थानांे और पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस कर्मचारियों द्वारा व्यापक सफाई अभियान भी चलाया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों द्वारा अनुशासित रूप से अपने अपने शस्त्रों की नियमित साफ सफाई की गई। इस प्रक्रिया का उद्देश शस्त्रों की क्रियाशीलता को बनाए रखना तथा किसी भी आपात स्थिति में उनकी तत्परता सुनिश्चित करना है। पुलिस लाइन व थानों में साफ सफाई भी की गई।

अभियान के समापन पर सभी पुलिसकर्मियों ने अपने कार्यस्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया। यह अभियान न केवल पुलिस बल का अनुशासन और सजगता का प्रमाण है, बल्कि स्वच्छ भारत अभियान, के प्रति विभाग की सक्रिय सहभागिता का भी प्रतीक है। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक शिव कुमार द्वारा समस्त शस्त्रों का निरीक्षण कर अवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान भी किए गए।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here