Thursday, March 26, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurमहिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का शान्ति मार्च पुलिस...

महिला पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रीय विकलांग पार्टी का शान्ति मार्च पुलिस ने रोका

अवधनामा संवाददाता

जन्तर मंतर पहुँच कर धरने में होंने जा रहे थे दिव्यांग

कानपुर| महिला पहलवानों के समर्थन में शास्त्री नगर सेन्ट्रल पार्क से नई दिल्ली तक शान्ति मार्च निकाल कर जन्तर मन्तर दिल्ली पहुँच कर महिला ओलंपिक पहलवानों के धरना मे शामिल होने जा रहे दिव्यांगो को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया| पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने कहा की कानपुर से दिल्ली तक की शान्ति मार्च यात्रा में देश की जनता से पहलवानों के लिए समर्थन जुटाने की अपील करने का अनुरोध किया जा रहा था| इसमें राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कार्यकर्ता धरने मे शामिल होकर अपना समर्थन देंने जा रहे थे| वीरेन्द्र कुमार ने कहा की देश का लोकतंत्र खतरे में है| अन्याय व यौन उत्पीडन के लिये चल रहे शान्ति पूर्ण आन्दोलन को सरकार के इसारे पर दिल्ली पुलिस द्वारा कुचलने का प्रयास किया जा रहा है| आरोपी सांसद बृजभूषण नरायण सिंह के विरूद्ध आज तक कोई कार्यवाही न होना ये दर्शाता है की सरकार आरोपी को बचा रही है |आज के शान्ति मार्च मे राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, प्रेम तिवारी, गौरव कुमार, विजय कुमार कुशवाहा, कमलेश कुमार सिंह, इसरार अहमद, जौहर अली, पुष्पेन्द सिंह आदि शामिल थे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular