कालिंदी विहार में दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

0
4
आगरा। कालिंदी विहार में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट व आभूषण, मोबाइल छीनकर कमरे में बंद करने की घटना का खुलासा करते हुए थाना ट्रांस यमुना पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया। जानकारी अनुसार कालिंदी विहार निवासी राहुल शर्मा खंदौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर हैं। 19 फरवरी की सुबह वह बैंक गए थे। दोनों बच्चे स्कूल चले गए थे। पत्नी गुड़िया घर में अकेली थीं। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे वह कपड़े सुखाने छत पर गई थीं। तभी उन्हें मेन गेट खुला दिखा। गेट बंद करने के लिए नीचे आ रही थीं। तभी एक युवक ने उन्हें पकड़ लिया। उसने मुंह पर काले रंग का मास्क पहन रखा था। कुछ कर पातीं उससे पहले ही बदमाश उन्हें घसीटता हुआ कमरे में ले गया। दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश की। मंगलसूत्र खींचने लगा। गुड़िया ने हिम्मत दिखाई। उसे एक लात मार दी। इससे बदमाश जमीन पर गिर गया, लेकिन वह उठकर फिर मारपीट करने लगा। बदमाश ने मंगलसूत्र, कुंडल लूट लिए। कमरे में रखी एक अंगूठी और मोबाइल भी उठा लिया। फिर कमरे की बाहर से कुंडी बंद करके भाग गया था।
सोमवार को थाना ट्रांस यमुना पुलिस द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बिजली घर तिराहे से अभियुक्त विजय जुरैल पुत्र कमल सिंह निवासी श्याम नगर नरायच थाना ट्रान्स यमुना आगरा को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से 2 मोबाइल (1 मोबाइल चोरी का) व 1 मोटर साइकिल (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त विजय जुरैल से पूछताछ करने पर उसने बताया कि अभियुक्त हरदनिया गेस्ट हाउस कालिन्द्री विहार के पास वाले घर मे घुसकर यह मोबाइल छीना था तथा उसने यह मोटरसाइकिल उस घर के सामने खड़ी कर दी थी, महिला से फोन छीनने के बाद कमरे की कुन्डी लगाकर वह उसी मोटरसाइकिल से भाग गया था। पुलिस टीम द्वारा घटना में गये आभूषणों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया कि वह मकान वाली औरत को काफी दिनों से आते-जाते देखता था और वह काफी दिनों से महिला से बात करने की कोशिश कर रहा था उसे बात करने का मौका नहीं मिला। उस दिन भी व उस महिला से बात करने के लिए ही गया था लेकिन उसके काले मास्क को देखकर महिला डर गयी और चिल्लाने लगी तो अभियुक्त भी घबरा गया और उसने महिला को धक्का दे दिया जिससे वह गिर गयी, अभियुक्त ने महिला के हाथ में मौजूद मोबाइल को छीन लिया था।
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here