Thursday, March 5, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiजनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ

जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ

बाराबंकी। पुलिस द्वारा जनपद के समस्त थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन, मौके पर कुल 88 प्रार्थना पत्र निस्तारित किया गया। शनिवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली नगर में जनता की समस्याएं सुनी गई व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। *थाना कोतवाली नगर में जनसुनवाई के दौरान कुल 08 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें मौके पर ही 05 प्रार्थना पत्र का निस्तारण कराया गया।* शेष प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मामले के निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। इसी प्रकार समस्त क्षेत्राधिकारी व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष द्वारा थाना समाधान दिवस पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण कराया गया। समस्त थानों में प्राप्त कुल 164 प्रार्थना पत्रों में से कुल 88 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कराया गया जिसमें मौके पर 45 प्रार्थना पत्रों का व 43 का सम्बन्धित घटनास्थल पर जाकर निस्तारण कराया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular