Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमिशन शक्ति फेज-V के तहत पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

मिशन शक्ति फेज-V के तहत पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान

हमीरपुर, 07 मई 2025: उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-V के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक, हमीरपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत जनपद के सभी थानों की महिला पुलिस कर्मियों और मिशन शक्ति टीम ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर जाकर महिलाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा, गुड टच/बैड टच और महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में जागरूक किया।महिलाओं और बालिकाओं को छेड़खानी जैसी घटनाओं का सामना करने पर बिना डरे तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090 या नजदीकी थाने में एफआईआर दर्ज कराने की सलाह दी गई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) के सुरक्षित उपयोग के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, यातायात नियमों का पालन करने और अपने आसपास के लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की गई।अभियान में विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं के लिए एम्बुलेंस), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1098 (चाइल्ड लाइन), 101 (अग्निशमन सेवा) और 1930 (साइबर हेल्पलाइन) शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाने और समाज में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular