Wednesday, February 18, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurमौदहा में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला-खोमचा वालों को दी...

मौदहा में पुलिस ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, ठेला-खोमचा वालों को दी चेतावनी

मौदहा हमीरपुर। मौदहा नगर में अतिक्रमण से जाम की समस्या को देखते हुए बुधवार को कोतवाली प्रभारी ने स्वयं नगर पालिका की जिम्मेदारी उठाते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।

कोतवाली के सामने व थाना चौराहे पर सड़क पर कब्जा जमाए ठिलिया दुकानदारों और खोमचा वालों पर पुलिस का चाबुक चला। प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि यदि दोबारा सड़क पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बताया जाता है कि लंबे समय से थाना चौराहे पर ठेला-खोमचा व सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे आमजन परेशान थे। पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular