Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeMarqueeजिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा तीन वांछितों को गिरफ्तार...

जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा तीन वांछितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

रिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम पर अंकुश की दृष्टि से चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा गौकशी के मामले में वांछित चल रहे व्यक्ति को मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार थाना जरीफनगर पर  पंजीकृत मु0अ0स0 331/2024 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट मे प्रकाश में आये वाँछित अभियुक्त कर्रू उर्फ कल्यान पुत्र यादराम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर कलां थाना जरीफनगर को महावा नदी पर अभियुक्त के खेत के निकट से गिरफ्तार किया गया है। वहीं थाना बिसौली तथा थाना उघैती पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।थाना बिसौली पुलिस* द्वारा मु0अ0सं0 389/24 धारा- 125(b)/318(4)/105 बीएनएस व 34(2) राष्ट्रीय चिकित्सा अधिनियम में वांछित नफर अभियुक्त किशनपाल उर्फ कृष्णपाल पुत्र खूबकरन  नि0 ग्राम छछेरा थाना हजरतनगरगढ़ी  जनपद सम्भल को गिरफ्तार किया गया है तथा थाना उघैती पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 284/24 धारा 137(2)/87/64 बीएनएस व ¾ पाक्सो एक्ट मे प्रकाश मे आये वांछित  नफर अभियुक्त विजय सिंह पुत्र राजाराम नि0 ग्राम पटपरागंज थाना उघैती को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध पुलिस द्वारा विधिक कर्यवाही करते हुए इन्हें जेल भेजा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular