Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपुलिस ने किया छात्र हत्याकांड का खुलासा

पुलिस ने किया छात्र हत्याकांड का खुलासा

 

 

अवधनामा संवाददाता

पब्जी खेलने को लेकर मारी थी गोली, 3 गिरफ्तार

आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के एलवल मुहल्ले में 11 अक्टूबर की शाम को गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को जेल भेज दिया है। इससे पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने पुलिस लाइन सभागार में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए खुलासा किया कि घटना के समय मोबाइल पर पबजी खेलने को लेकर आपसी विवाद हो गया था। गाली गलौज के बाद धक्का-मुक्की भी हुई। इस दौरान वहां मौजूद अभिषेक उपाध्याय के पास पिस्टल थी। इसी में एक आरोपी गुड्डू शर्मा ने आरोपी अभिषेक उपाध्याय निक्की के हाथ से पिस्टल लेकर दिव्यांशु चौधरी को गोली मार दी थी। पुलिस के अनुसार घटना के समय मौके पर राजीव यादव और सौरभ यादव भी मौजूद थे। मामले में पुलिस ने गुड्डू शर्मा राजीव यादव व सौरव यादव को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अभिषेक उपाध्याय निक्की ने 1 दिन पूर्व ही सीजेएम की कोर्ट में सरेंडर कर दिया था अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में और जानकारी की जा रही है की और कौन-कौन वहां पर मौजूद था। वही पिस्टल बरामदगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि घटना के बाद अभिषेक उपाध्याय वहां से पिस्टल लेकर चला गया था। अब अभिषेक उपाध्याय को रिमांड पर जब लिया जाएगा तब पिस्टल बरामद होगी। सुनते हैं अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने क्या कहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular