Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeMarqueeजाली नोट के कारोबार की भंडाफोड़ छापने वाले एक बड़े गिरोह को...

जाली नोट के कारोबार की भंडाफोड़ छापने वाले एक बड़े गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

उरई(जालौन)। पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ मिलकर जाली नोट छापने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 55,350 रुपए के जाली नोट, एक प्रिंटर और अन्य सामग्री बरामद की है।
जालौन के एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार के मुताबिक, कई दिनों से जाली नोट के कारोबार की सूचनाएं मिल रही थीं। मुखबिर की सटीक जानकारी पर कुठौंद थाना क्षेत्र से पहले राहुल निषाद को पकड़ा गया। उसकी निशानदेही पर छह अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें मोहित निषाद, हरवीर, पुरुषोत्तम सिंह, योगेश कुमार, कृष्णा चौधरी और सचिन कुमार शामिल हैं।पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना सचिन कुमार असली नोटों को स्कैन करके प्रिंटर से जाली नोट तैयार करता था। इन नोटों को कृष्णा चौधरी कम कीमत पर खरीदकर बाजार में सप्लाई करता था।
यह गिरोह जालौन, औरैया, मथुरा और इटावा के व्यस्त बाजारों में इन जाली नोटों का प्रचलन करता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की जांच कर रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular