Tuesday, February 24, 2026
spot_img
HomeMarqueeलखनऊ | पुलिस ने LDA ऑफिस पर किया कब्जा, लिख दिया ‘थाना...

लखनऊ | पुलिस ने LDA ऑफिस पर किया कब्जा, लिख दिया ‘थाना गोमतीनगर विस्तार’

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार थाने में एक दिन पहले ही थाना प्रभारी की पोस्टिंग हुई और बीती रात मकदूमपुर में एलडीए के साइट ऑफिस का ताला तोड़कर उस पर पुलिस कंप्यूटर कक्ष की पेंटिंग करा दी गई। मंगलवार को जब यहां एलडीए कर्मचारी पहुंचे, तो वे दंग रह गए।

जिसकी शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों व गोमती नगर विस्तार महासमिति से की गई। इसके बाद में पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय को पूरे मामले से अवगत कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने एलडीए के अधिशासी अभियंता अवधेश तिवारी को कमरे की चाबी सौंप दी।

एलडीए के गोमतीनगर विस्तार ऑफिस में पुलिस ने थाना गोमतीनगर विस्तार लिखवा दिया। एलडीए कर्मचारी ऑफिस पहुंचे, तब तक उनका ऑफिस थाना बन चुका था। पुलिस का ताला देख कर्मचारी बाहर ही बैठ गए। इस दौरान आला अधिकारियों से इस बात की शिकायत की गई। गोमती नगर विस्तार महासमिति के सचिव उमाशंकर दुबे ने बताया कि पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय से मामले की शिकायत करने के बाद हस्तक्षेप किया गया। पुलिस ने एलडीए के कमरे को खाली करा के चाबी दे दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular