Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiदर्जनों आपराधिक मुकदमा लेकर घूम रहे अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

दर्जनों आपराधिक मुकदमा लेकर घूम रहे अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। बाराबंकी नगर कोतवाली व संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ में अन्तर्राज्यीय गैंग के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है कब्जे से 2 पिस्टल 2 तमंचा 11 कारतूस घटना में प्रयोग करने वाली कार को भी बरामद किया है. पकड़े गए आरोपी अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं जिनका अपराधिक इतिहास काफी लंबा है प्राप्त जानकारी के अनुसार
अन्तर्राज्यीय गैंग के 4 शातिर आरोपी का हाल पता इस प्रकार है पुलिस के मुताबिक 1.मुक्तादिर पुत्र मो0 समीम निवासी चंघईपुर थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़, 2. असकार अहमद पुत्र तसव्वुर हुसैन निवासी ग्राम याहीपुर थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़, 3. जुनैद पुत्र आजाद अली निवासी रामदेव पट्टी थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़, 4. मो0 परवेज पुत्र मुजम्मिल हुसैन निवासी शिवगढ़ थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हम सब
साथ मिलकर हत्या फिरौती चोरी लूट की घटनाएं कारित करते हैं। आरोपियों के द्वारा गुजरात प्रान्त के एक व्यापरी की हत्या करने हेतु सुपारी ली गई थी, जिसके सम्बन्ध में गुजरात पुलिस से समन्वय स्थापित कर जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिनके विरुद्ध जनपद प्रयागराज व प्रतापगढ़ में कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। आरोपियों के द्वारा कुछ समय पूर्व जनपद प्रतापगढ़ में कारित की गई घटनाएं स्वीकर की गई हैं आरोपियों के द्वारा जनपद बाराबंकी में लूट चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ते हुए जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular