रमज़ान और उसमें निकले वाले आगामी जुलूसों में बेहतर कानून व्यवस्था और इंतिज़ामात को लेकर लखनऊ पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों ने विख्यात शिया धर्मगुरु मौलाना यासूब अब्बास से उनके लखनऊ स्थित आवास पर अहम मुलाक़ात की।
इस बैठक में मुख्य रूप से विश्वजीत श्रीवास्तव, डिप्टी कमिश्नर पुलिस लखनऊ पश्चिम, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर पुलिस पश्चिम, एसीपी चौक समेत कई अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में रमज़ान के दौरान निकलने वाले जुलूसों, भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस प्रशासन ने सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया।





