Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiहज़रत अली अ.के जन्म दिन पर शायरों ने बरसाये अपनी अक़ीदत के...

हज़रत अली अ.के जन्म दिन पर शायरों ने बरसाये अपनी अक़ीदत के फूल

अवधनामा संवाददाता

हज़रत अली अ.के जन्म दिन पर हुआ महफ़िल का आयोजन

बन ही जायेगा नमाज़ों का ये क़िबला एक दिन, ख़ाना ए माबूद में मोमिन का मौला आ गया- हाजी सरवर अली करबलाई

बाराबंकी । नगर के करबला सिविल लाइन में हुआ हज़रत अली अ. के जन्म दिन के उपलक्ष में महफ़िल का आयोजन । हुई नज़रों नियाज़ ,एक दूसरे के गले मिलकर किया ख़ुशी का इज़हार , मांगी दुआएं ,बांटी मिठाई ।मुल्क में चैन व अमन की भी मांगी दुआएं। शायरों ने बरसाये अपनी अक़ीदत के फूल । डाक्टर रज़ा मौरानवी ने अपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा – न उसके पास दौलत थी न मख़मल का बिछौना था ,अली के सामने लेकिन ज़माना कितना बौना था ।अली की उंगलियों में कौन जाने कितनी ताक़त थी, दरे खैबर अली के हाथ पे जैसे खिलौना था । अजमल किन्तूरी ने अपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा- अली की मदहा को जब मैं कलम बदस्त हुआ ,मेरी नजात का तब जाके बन्दोबस्त हुआ ।डाक्टर मुहिब रिज़वी ने अपना बेहतरीन कलाम पेश करते हुए पढ़ा- चेहरा ए हैदर में जब सूरज ज़मीं पर आ गया .ज़ुल्मतों की आंखों का हर आइना पथरा गया । बारह क़ुरआनों का हर सूरा है पैग़ामे रसूल, ये न समझो आइनों को छोड़कर चेहरा गया। आरिज़ जरगांवीं ने अपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा- विलायत को जो अनसुना कर रहे हैं , तो फि र इस मुसल्ले पे क्या कर रहे है। हाजी सरवर अली करबलाई ने अपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा – खुश अबूतालिब हुए आंखों का तारा आ गया , अहमद ए मुरसल की ख़ातिर इक सहारा आ गया । बन ही जायेगा नमाज़ों का ये क़िबला एक दिन, ख़ाना ए माबूद में मोमिन का मौला आ गया । फ़राज़ ज़ैदी ने अपना कलाम पेश करते हुए पढ़ा – तब से न विलायत पे उठीं उंगलियां जब से , हारिस को जवाब ईंट का पत्थर से मिला है ।इसके अलावा सलीम काज़मी ,हिलाल ज़ैदी , दिलकश रिज़वी ,अदनान रिज़वी ,आसिफ़ अख़्तर बाराबंकवी , हसनैन आब्दी ,ज़मानत अब्बास , ज़ईम क़ाज़मी , हैदर ज़ैदी , रज़ा मेहदी ,ग़ाज़ी ,ज़मानत ,बाक़र ,अली ,वहदत ,कियान और जौशन ने भी गुलहाए अक़ीदत पेश किये।महफ़िल का आरम्भ तिलावत ए कलामे इलाही से डाक्टर रज़ा मौरानवी ने किया । आयोजक हाजी सरवर अली रिज़वी व उनके सहयोगियों ने सभी का आभार प्रकट किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular