Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeश्रीराम महायज्ञ समापन पर रवा गांव में हुआ कवि सम्मेलन

श्रीराम महायज्ञ समापन पर रवा गांव में हुआ कवि सम्मेलन

उरई (जालौन)।  ग्राम रवा  में आयोजित श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीराम कथा महोत्सव के समापन पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें दूर-दराज क्षेत्रों से आए नामचीन कवियों ने अपनी  रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित किया।
झांसी से आए कृभको के अध्यक्ष डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में संजोए गए इस गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में सर्वप्रथम कृभको अध्यक्ष ने सभी कवियों को अंगवस्त्र ओढाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति हो रामायण और रामकथा के माध्यम से अपने जीवन को आदर्श ढंग से जी सकता है। जीवन में ऐसी कोई चुनौती या सवाल नहीं है जिसका जवाब रामायण में न मिल सके। रामायण में हर सवाल का जवाब है और हर समस्या का समाधान है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से बहुत कुछ सीखा जा सकता है। देवेंद्र नटखट, रिपुसूदन नामदेव, नेहा चाचरा, सत्यप्रकाश ताम्रकार, मनोहर निरंजन, संजीव दुवे आदि कवियों ने हास्य, वीररस, करुणा रस से ओतप्रोत कविताओं का सस्वर पाठ कर तालियां बटोरीं। संचालन कवि अर्जुन सिंह चांद ने किया। एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नदीगांव अभिमन्यु सिंह डिंपल आदि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular