Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeवृक्षारोपण जन अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाने का...

वृक्षारोपण जन अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प

बढ़नी सिद्धार्थनगर। वृक्षारोपण जन अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम लगाने का संकल्प लेकर खण्ड विकास अधिकारी अनीसी मणि पाण्डेय ने ब्लॉक परिसर और आवास में पौध रोपण किया और अन्य लोगों को भी पर्यावरण को बचाने हेतु एक पेड़ लगाने की अपील की।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पेड़ लगाने के बाद खण्ड विकास अधिकारी अनीसी मणि पाण्डेय ने कहा कि बढ़ते हुए ग्लोबल वार्मिंग के मद्देनजर धरा को हरा बनाने के लिए पेड़ पौधों को अधिक से अधिक लगाया जाना जरूरी है , पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार हैं ।

प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम शर्मा ने एक पेड़ लगाते हुए कहा कि अब आप भी अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाए। पौधे को लगाने के बाद उसकी देखभाल करे ताकि पौधे सुरक्षित रहे क्योंकि पेड़ पौधे हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है। बढ़ती हुई आबादी के कारण लगातार जंगलों का कटान हों रहा है जिससे पेड़ पौधों की संख्या में कमी आ रही है जिसके कारण वातावरण दूषित हो रहा है। जो मानव जीवन के लिए चिंता का विषय है।

देश के प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान चलाया जा रहा है।कहा कि हरेक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाएं और वातावरण को शुद्ध बनाये रखने में अपना योगदान दे।

इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी शाहिद सिराज , ग्राम विकास अधिकारी अनूप रावत, सचिव उदय प्रताप गौतम आदि अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular