Saturday, March 14, 2026
spot_img
HomeMarqueeविश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विश्व पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

उरई (जालौन)।विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर जनपद में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संजय कुमार तथा नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के तहत सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पांच-पांच पौधे रोपित किए और उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि यदि हम आज सजग नहीं हुए तो भविष्य में प्राकृतिक संसाधनों का संकट और गहराता जाएगा। जिलाधिकारी ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी डिप्टी कलेक्टर अतुल कुमार को सौंपी है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि लगाए गए पौधे सुरक्षित रूप से विकसित हों। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि वे भी अपने स्तर पर पर्यावरण की रक्षा हेतु छोटे-छोटे प्रयास करें, जैसे पौधारोपण, जल की बचत, प्लास्टिक का उपयोग न करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular