केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्हें ”भ्रष्ट” करार दिया और खराब कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया।
केंद्रीय मंत्री और तमिलनाडु भाजपा चुनाव प्रभारी पीयूष गोयल ने द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन की आलोचना करते हुए उन्हें ”भ्रष्ट” करार दिया और खराब कानून-व्यवस्था के लिए जिम्मेदार बताया। राजग की जीत पर विश्वास व्यक्त करते हुए गोयल ने दिवंगत जे. जयललिता की शासन शैली की वापसी का वादा किया।
पीयूष गोयल ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा, ”मजबूत गठबंधन राजग ने भ्रष्ट द्रमुक सरकार को हराने और समाप्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन उच्च स्तर की भ्रष्टाचार, खराब कानून-व्यवस्था और तमिलनाडु के किसानों, मछुआरों, युवाओं और महिलाओं के साथ विश्वासघात के लिए जिम्मेदार है।”
गोयल ने कहा कि मजबूत राजग ने भ्रष्ट द्रमुक सरकार को हराने और समाप्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है। तमिलनाडु के लोग इस भ्रष्ट सरकार से थक चुके हैं; वे ‘अम्मा’ (जयललिता) की अच्छी सरकार जैसे शासन की चाह रखते हैं। यह चुनाव तमिलनाडु के लोगों के भविष्य का निर्धारण करेगा।
आगे कहा कि ईपीएस के नेतृत्व में राजग विजयी होगा और यहां अच्छी सरकार वापस लाएगा। हम सभी एक परिवार की तरह मिलकर काम कर रहे हैं। हम सुनिश्चित करेंगे कि तमिलनाडु के लोग उस अच्छी सरकार की वापसी देखें। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं।
उन्होंने अभिनेता-राजनेता विजय के राजनीतिक प्रभाव को भी खारिज कर राज्य की राजनीतिक क्षेत्र में फिल्म सितारों की पिछली विफलताओं का हवाला दिया।
गोयल ने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि विजय को तमिलनाडु के लोगों, उनकी संस्कृति और तमिलनाडु की राजनीति की कोई समझ है। अतीत में कई फिल्म सितारे आए हैं और तमिलनाडु के लोगों ने उन्हें अस्वीकार कर दिया है।
एमजीआर और जयललिता अनुभवी राजनेता थे और वर्षों तक लोगों की सेवा करने के बाद वे मुख्यमंत्री बने।” तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में मतदान होगा।





