Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueePHOTO-बलात्कारियो को फ़ासी दो,अत्याचार नहीं सहेंगे

PHOTO-बलात्कारियो को फ़ासी दो,अत्याचार नहीं सहेंगे

बृजेन्द्र बहादुर मौर्या।।।।।।।।।।।।।।।।
बलात्कारियो को फ़ासी दो,अत्याचार नहीं सहेंगे 

महिला अपराधों के विरोध में 1090 पर संस्थाओं ने किया प्रदर्शन 

लखनऊ । राजधानी का 1090 चौराहा बुधवार को आजादी के नारों से गूंज उठा। बलात्कारियों को फांसी दो, हम ले के रहेंगे आजादी, आवाज़ दो हम एक है, जागो रे जिम्मेदारों, योगी मोदी हाय हाय के नारे लगातें हुए पॉवर विंगस की अध्यक्षा सुमन रावत के नेतृत्व में सैकड़ो स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं ने गत दिवस हुए नाबालिक लड़की के बलात्कारियों को फांसी देने की मांग उठाई

शान्ति प्रदर्शन में सुमन रावत के साथ चैतन्य फाउन्डेशन की अध्यक्षा ओम सिंह, रेड बिग्रेड, शाहरुख फोर्स, आईएफसी ग्रुप, ड्रीम्स, आदि स्वयंसेवी संस्थाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया

https://youtu.be/RnghuxXP2_U

महिलाओं ने समवेत स्वर में मांग करते हुए कहा कि महिलाओं को प्रदेश में आजादी लेने से कोई सरकार रोक नहीं सकती है । चैतन्य फाउन्डेशन की ओम सिंह ने सीएम योगी पर प्रहार करते हुए कहा कि ये लोग कहते थे हमे वोट दो तो अच्छे दिन आ जायेंगे पर क्या ये है अच्छे दिन ? जब राजधानी में महिलाओं के प्रति अपराधों की ये स्थिति है तो पूरे प्रदेश में महिलाओं का क्या हाल हो रहा होगा ? महिलाओं के उत्पीडन में सरकार को दोषी मानते हुए ओम सिंह कहती है कि प्रदेश में जब तक फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से महिलाओं को न्याय नहीं मिलेगा तब तक महिलाओं के साथ अत्याचार होते रहेंगे


धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए महिलाओं ने अपने विचार व्यक्त किये और कई राहगीर महिलाओं के समर्थन में आवाज़ बुलंद करने 1090 चौराहे पर एकत्र हो गये । महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में बैनर पोस्टरों के साथ महिला हिन्सा का विरोध प्रकट किया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular