Wednesday, April 1, 2026
spot_img
HomeBusinessपेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म, आ रहा है 600000 बैरल कच्चा तेल, युद्ध...

पेट्रोल-डीजल की टेंशन खत्म, आ रहा है 600000 बैरल कच्चा तेल, युद्ध के बीच इस देश ने भेजी मदद

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच भारत को 7 साल बाद ईरान से कच्चे तेल की पहली खेप मिलने वाली है। कमोडिटी एनालिटिक्स फर्म केप्लर के अनुसार, 6 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहा जहाज ‘पिंग शुन’ 4 अप्रैल तक गुजरात के वडीनार बंदरगाह पहुंचेगा।

पश्चिम एशिया में युद्ध (West Asia War) के भारत को इस सप्ताह 7 साल बाद ईरान से कच्चे तेल (Iranian Crude Oil) की पहली खेप मिलने वाली है। कमोडिटी एनालिटिक्स फर्म केप्लर के अनुसार, खारग द्वीप से 6 लाख बैरल कच्चा तेल ले जा रहा जहाज पिंग शुन गुजरात के वडीनार बंदरगाह की ओर रवाना हो चुका है। एक महीने की लंबी यात्रा के बाद इसके 4 अप्रैल तक भारत पहुंचने की उम्मीद है। जहाज ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि अमेरिका द्वारा समुद्र में मौजूद ईरानी कच्चे तेल के कार्गो के लिए 30 दिन की छूट दिए जाने के बाद भारत को यह तेल मिलने वाला है।

केप्लर के हेड ऑफ रिसर्च एनालिस्ट सुमित रितोलिया ने कहा “क्षेत्रीय संघर्ष के कारण अमेरिकी सरकार द्वारा ईरानी तेल को 30 दिनों के लिए बाजार में पहुंचाने की अनुमति दिए जाने के बाद भारत-ईरान तेल व्यापार में एक बार फिर जान आ गई है।”

2019 के बाद पहली बार होगी डिलीवरी

उन्होंने आगे कहा, “मई 2019 के बाद यह पहली ऐसी डिलीवरी है और भारतीय रिफाइनरियों के लिए यह एक नाजुक समय है, क्योंकि उन्हें इन्वेंट्री में कमी का सामना करना पड़ रहा है।” अनुमान है कि टैंकर ने लगभग 4 मार्च को कच्चा तेल लोड किया था और इसके 4 अप्रैल को वडीनार पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि किस रिफाइनर ने कच्चा तेल प्राप्त किया है।

केप्लर ने कहा कि मार्च की शुरुआत में खार्ग द्वीप से कच्चा तेल लोड करने वाला अफ्रामैक्स पिंग शुन, मई 2019 के बाद से भारत के लिए गंतव्य का संकेत देने वाला पहला जहाज बनकर उभरा है। ईरान के तट से 25 किलोमीटर दूर स्थित खार्ग द्वीप ईरान के तेल निर्यात का 90 प्रतिशत हिस्सा है और अमेरिकी सेना के निशाने पर है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि यदि युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए जल्द ही कोई समझौता नहीं हुआ, तो वे द्वीप के तेल टर्मिनल को “पूरी तरह से नष्ट” कर देंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular