Friday, April 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeजनता फिर से रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीत का आशीर्वाद देगी :...

जनता फिर से रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीत का आशीर्वाद देगी : अमित शाह

नई दिल्ली (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पर बधाई दी और कहा कि इस बार फिर जनता रिकॉर्ड मार्जिन के साथ जीत का आशीर्वाद देगी।

अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भारतीय संस्कृति का केंद्र, बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से लगातार तीसरी बार नामांकन करने पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में मोदी ने न केवल काशी बल्कि पूरे देश में विश्वस्तरीय विकास करने के साथ-साथ भारत की आध्यात्मिक व सांस्कृतिक विरासत को भी संवारा है।

शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास और गौरव की यात्रा यूं ही अनवरत जारी रहे, बाबा विश्वनाथ और गंगा मैया से यही प्रार्थना करता हूं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार फिर काशी की जनता रिकॉर्ड मार्जिन के साथ मोदी को जीत का आशीर्वाद देगी।

उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को वाराणसी लोकसभा सीट से लगातार तीसरी बार पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। वाराणसी सीट पर सातवें एवं अंतिम चरण में एक जून को मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular