Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल विवाह के खिलाफ लोगों ने ली शपथ

बाल विवाह के खिलाफ लोगों ने ली शपथ

मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट के सहयोग से जिले में चलाया जा रहा है अभियान
बाल अपराधों के खिलाफ जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संस्थापक भुवन ऋभु का बाल विवाह मुक्त भारत अभियान मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट के सहयोग से सम्भल में लगातार चल रहा है इसी क्रम में मंगलबार को अभियान को गति प्रदान करते हुए एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन की टीम ने गाँव हसनपुर मुंजब्ता में पहुंचकर ग्राम प्रधान एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सहयोग से लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई और गांव वासियों को सम्बोधित करते हुए संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर गौरीशंकर चौधरी ने कहा की बच्चे देश का भविष्य हैं और देश के भविष्य को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है और लोगों को बाल अपराधों के विषय में जानकारी देते हुए बताया की हमारे आसपास हो रहे किसी भी बाल अपराध की जानकारी संबंधित नंबरों जिसमें चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, पुलिस 112 पर देनी है। जिससे की 2026 तक जनपद सम्भल को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा किया जा सके। बाल विवाह एक सामाजिक अपराध है इसको जड़ से खत्म करने के लिए हम सबको मिलकर अबाज उठानी होगी, इस अवसर पर ग्राम प्रधान गुलज़ार जहां आंगनबाड़ी शहनाज़ बेगम और टीम के फील्ड कोर्डिनेटर फरज़ंद अली वारसी, सिराज अहमद एवं बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular