Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeItawaग्राम चौपाल में मुनादी आदि कराकर लोगों को जागरूक किया जाए- डीएम

ग्राम चौपाल में मुनादी आदि कराकर लोगों को जागरूक किया जाए- डीएम

इटावा। सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत ग्राम चौपाल के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में बैठक आयोजित की गई।उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर के अंतर्गत ग्राम चौपाल में मुनादी आदि कराकर लोगों को जागरूक किया जाए एवं सभी योजनाओं का प्रचार-प्रसार अवश्य किया जाए।उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र में कुछ प्रशासनिक गतिविधियां/कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहें है,जिसमें विभागीय अधिकारी की सहभागिता अवश्य होनी चाहिए,जिससे कार्यक्रम का संचालन सही ढंग से हो सके।

उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने में जवाबदेही,पारदर्शिता अवश्य होनी चाहिए तभी सही मायने में गुड गवर्नेंस स्थापित हो सकेगा।चौपाल के अंतर्गत जनता की सभी समस्याओं को सुना जाए एवं सभी योजनाओं के बारे में उन्हें जागरूक भी किया जाए साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए एवं सभी पात्र लाभार्थियों को पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ अवश्य दिया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह प्रत्येक वर्ष 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक मनाया जाता है।

उन्हेंने कहा कि इस सुशासन सप्ताह में छूटे हुए फैमिली आईडी के लाभार्थियों का भी कार्य किया जाए।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम,जिला पंचायत राज अधिकारी बनवारी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रमेश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.राजेश कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार,जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular