Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeयूपी में कानून के राज को बहन मायावती की याद कर रही...

यूपी में कानून के राज को बहन मायावती की याद कर रही जनता -जितेन्द्र मिश्र

योगी राज में बेटियों और महिलाओं के साथ हत्या और दुष्कर्म की घटनाएं आम हुईं,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा झूठा, नहीं कम हो रहे अपराध -शमशेर बौद्ध

भुसियांवा में हुई बसपा की बैठक हुई

कृपया हेडिंग क्रासर के साथ खबर को पूरा स्पेश देने की कृपा करें

मंगलवार को पंचायत भवन भुसियांवा में बहुजन समाज पार्टी की बैठक हुई। बैठक में बूथ कमेटियों का पुनर्गठन करने के साथ पार्टी नेताओं ने बहुजन समाज पार्टी की उपलब्धियों पर संवाद किया और समर्थकों को 2027के विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने के संदेश दिए।अपना बूथ -सबसे मजबूत के संदेश के साथ बूथ कमेटी के पदाधिकारियों को सर्वसमाज का सहयोग लेकर पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।

बसपा नेता जितेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि बहन मायावती जी ने अपने चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश में कानून का राज कायम करने के साथ सर्वसमाज की भलाई के काम किए।बहन मायावती जी के मुख्यमंत्रित्व काल में गुंडे और माफिया प्रदेश छोड़कर भाग गए थे।इस समय उत्तर प्रदेश में अपराध की घटनाएं रोज हो रही हैं। सपा के गुंडाराज और भाजपा के बुलडोजर राज को जनता देख चुकी है। कानून के राज के लिए जनता बहन मायावती जी की याद कर रही है।

जितेन्द्र मिश्र ने जोर देकर कहा कि बहन मायावती जी ने ब्राह्मण समाज को राजनीति में शीर्ष पर पहुंचाने का काम किया, योगी राज में ब्राह्मण समाज के साथ उत्पीड़न की घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं। भाजपा के ब्राह्मण समाज के विधायक सबसे अधिक दुखी हैं। अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे। ब्लाक,तहसील,थाना , कलेक्ट्रेट हर जगह भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पैसे के बिना कोई काम नहीं होता। जनसुनवाई में अधिकारी शासन को झूठी रिपोर्ट भेजकर खुद अपनी पीठ ठोंकनें में लगे हुए हैं।

विधानसभा प्रभारी शमशेर बौद्ध ने कहा कि बहन मायावती जी ने संगठन का जो स्वरूप दिया है, विरोधी दल उसकी नकल करने में लगे हुए हैं,बहन मायावती जी ने सर्व समाज के हित में 26योजनाएं चलाई थीं। सपा और भाजपा की सरकार ने कुछ योजनाओं के नाम बदल दिए हैं, अधिकांश योजनाएं बंद कर दी गई है।बहन मायावती जी ने गरीब परिवारों की बालिकाओं की शिक्षा के लिए सावित्रीबाई फुले शिक्षा मदद योजना शुरू की थी। भाजपा ने इसे बंद कर दिया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा लगा रही हैं। बेटियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं योगी राज में सबसे अधिक हुई हैं।

विधानसभा महासचिव श्याम कुमार ने कहा कि बसपा एक मात्र राष्ट्रीय पार्टी है जो इस देश में बाबा साहब डॉ अम्बेडकर के मानवतावादी मूवमेंट को आगे बढ़ा रही हैं। बहन मायावती जी ने भारतीय संविधान के अनुरुप शासन व्यवस्था की स्थापना और सत्ता की मास्टर चाबी हासिल करने का संदेश दिया है। इसके सभी कार्यकर्ताओं को अपने घर परिवार के कार्यों की तरह संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक में बौद्धाचार्य मिश्री लाल, डॉ कालिका प्रसाद, राम सिंह भारती, शिवकांत, राजेन्द्र बहादुर,राम किशोर गुप्ता,राम मिलन यादव, दिनेश मिश्र, मनोजा, गुड़िया आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular