पेन्शनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित, अन्याय

0
26

पेंशनर्स का विशाल धरना बाइस अप्रैल को

ललितपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी/पेन्शनर्स एसोसियेशन की एक आवश्यक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष दानवीर सिंह से.नि. विकास विभाग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा वित्त विधेयक के रुप मे पेन्शन में संशोधन का विधेयक पारित किया गया है। जिसमें अब केन्द्र व प्रान्त के निगम निकाय, शिक्षक, जल संस्थान, जल निगम आदि के पेन्शनर्स को आठवें वेतन आयोग के लाभों से बंचित रहना पड़ सकता है, जिससे पेन्शनर्स में घोर आक्रोश एवं असंतोष व्याप्त हो गया है। इसके विरोध में केन्द्र व प्रान्त के सभी विभागों के सम्बधित पेन्शनर्स 22 अप्रैल 2025 को कम्पनी बाग पंहुच कर विशाल धरना को सफल बनाये। साथ ही पेन्शनर्स के विरूद्ध वेतन आयोग द्वारा किये जा रहे कुचक्रों को समाप्त करने मे सहयोग प्रदान करें। यह प्रदर्शन सुबह 11 से अपराह्न 1 बजे तक होगा, इसके उपरान्त प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री उ.प्र. को एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। कहा कि यदि पेन्शनर्स के विरूद्ध पारित किये गये, विधेयक को निरस्त नही किया गया तो अग्रिम आन्दोलन जारी रखने हेतु प्रान्तीय स्तर पर निर्णय लेने हेतु 27 अप्रैल 2025 को प्रान्तीय स्तर पर बैठकों में भागीदारी सुनिश्चत की जायेगी।

सभी विभागों के सेवा निवृत्त कर्मचारी उक्त धरना को सफल बनाने हेतु अधिक अधिक संख्या में भागीदारी एवं सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में शिक्षक महासंघ अध्यक्ष डा.दिनेशचन्द्र शर्मा एवं संयोजक सुरेश कुमार त्रिपाठी पूर्व एम.एल.सी. द्वारा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित धरना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्थन करने के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चत करने का आश्वासन दिया है। जिला स्तर पर राजेन्द्र सिंह बुन्देला जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा भी अपने संगठन की भागीदारी सुनिश्चत करने का आश्वासन दिया है। तिलकराम कौशिक सेवा निवृत शिक्षक ने सभी सेवानिवृत शिक्षकों को इस धरना कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाहन किया है। बैठक में उपाध्यक्ष तिलकराम कौशिक, संगठन मंत्री के.सी. शर्मा, कोषाध्यक्ष महेन्द्र जैन के साथ-साथ कई पेन्शनर्स अशोक कुमार मिश्रा, सुरेन्द्र कुमार जैन, ए.एस.मदनी, तेलसिंह कुशवाहा, दिनेशचन्द्र, पुरुषोत्तम तिवारी, हजारीलाल, विनोद कुमार कुशवाहा, परमानंद, ऐजाज नवी, कैलाश नारायण, गंगाराम शर्मा, धनश्यामदास वर्मा, मगन लाल, सुरेशचन्द्र जैन, डा.आर.सी.जगारिया, हबीब खां, शरद प्रकाश चौबे समेत अन्य कई विभागों के पेन्शनर्स उपस्थित रहे। संचालन एवं आभार जिला सचिव ए.आर. रिछारिया ने व्यक्त किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here