Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurदो माह का लम्बित भुगतान कराये पी.आर. कम्पनी : विवेक श्रीवास्तव

दो माह का लम्बित भुगतान कराये पी.आर. कम्पनी : विवेक श्रीवास्तव

अवधनामा संवाददाता

अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपकर उठायी कार्यवाही की मांग

ललितपुर। विद्युत वितरण खण्ड में तैनात संविदा कर्मचारियों ने पी.आर. कम्पनी द्वारा दिसम्बर व जनवरी माह का मानदेय एवं पी.एफ.भुगतान कराये जाने की मांग को लेकर संविदा कर्मचारी संघ के जिला महामंत्री विवेक श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक ज्ञापन अधीक्षण अभियंता को सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि पी.आर. कम्पनी का भुगतान माह दिसम्बर और जनवरी का अभी तक नहीं किया गया है। हमेशा से ही संविदा कर्मचारियों का वेतन लाम्बित बना रहता है यह न्याय संगत नहीं है संविदा कर्मियों कि रोजी रोटी का संकट खड़ा से ता रहता है। संविदा कर्मचारियों का कई तरह कि समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। संविदा कर्मचारियों को अपनी जीविका चलाने में काफी समस्या से रही है। संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता से निविदा/ संविदा कर्मचारियों का दे माह का वेतन भुगतान कराने की मांग उठायी है। अन्यथा की स्थिति में आगामी 4 फरवरी से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किये जाने की चेतावनी दी है। ज्ञापन देते समय महामंत्री विवेक श्रीवास्तव, रोहित, रामराजा, शुभम तिवारी, अन्नू पाठक, अब्दुल हक, अजय, सुरेश, अवनीश कुमार के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular